बक्सर, मार्च 28 -- बक्सर। शहर के ज्योति चौक के समीप एक निजी मैरेज हॉल में 30 व 31 मार्च को बक्सर जिला का 11वां जिला सम्मेलन मनाया जाएगा। इसे भाकपा-माले जिला कमिटी की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाने का विरोध करने सहित न्याय और अधिकार की लड़ाई को तेज करने की आवाज उठाई जाएगी। इसमें बतौर मुख्य वक्ता राज्य सचिव कुणाल, पर्यवेक्षक राजू यादव और अजीत कुमार सिंह शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...