पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला का पारा 30 मार्च को 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इसके कारण मेदिनीनगर जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में लोग ठंडे पेय पदार्थ के लिए बेचैन दिखे। पलामू में भीषण गर्मी का असर मार्च के अंत से ही दिखना शुरू हो गया है। सोमवार को लोग घरों से सिर को ढककर बाजार की ओर निकले। गर्मी से परेशान लोग शीतल पेय पदार्थ के लिए सातू, नारियल पानी, ठंडे पानी के अलावा अन्य शीतल पेय पदार्थ को ग्रहण करते हुए नजर आएं। गर्मी का असर पलामू के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर देखने को मिला भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर बहुत कम गाड़ियां दौड़ती हुई नजर आई। बहुत जरूरी होने के बाद हीं लोग घरों से बाहर निकलें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेसलीगंज के प्रभारी सह मुख्य चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.