जौनपुर, जून 24 -- जौनपुर, संवाददाता। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट के पास किया गया था। इसका समापन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह व विशिष्ट अतिथि साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने दीप जलाकर किया। कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है। संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने सभी का स्वागत करते ट्रस्ट के कार्यो की जानकारी दी। कार्यशाला में ट्रेनर सुधा सिंह, रीना, आलिया, सुमन, मीनू और अनीता ने महिलाओं और बच्चियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल चार श्रेणी में प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए प्...