अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 को दी जाने वाली पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री की उपाधियों के लिए ऑनलाइन माध्यम के तहत प्रस्ताव भेजे जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया है कि संबंधित महानुभाव व महानुभावों के बारे में संस्तुतियाँ राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भारत सरकार को भेजी जानी है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये महानुभावों का नाम उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के संबंध में ''साइटेशन'' (02 प्रतियों में) उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। आख्या 30 मई तक उपलब्ध करा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...