जौनपुर, मई 14 -- जौनपुर, संवाददाता हाईब्रिड धान की नर्सरी डालने के लिए किसान तैयारी शुरू कर दें। नर्सरी प्रबंधन ठीक ढंग से करें और अधिक से अधिक 30 मई तक बेहन अवश्य डाल दें। किसान यदि वैज्ञानिक विधि से बेहन डालेंगे तो पौधे निरोग होंगे और अच्छा विकास करेंगे। कृषि वज्ञिान केन्द्र बक्शा के समन्वयक व वरष्ठि वैज्ञानिक डा.सुरेश कुमार कन्नौजिा किसानों को नर्सरी डालने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- धान नर्सरी रोग से बचाएं किसान, बरतें एहतियातनर्सरी डालने का तरीका कृषि वैज्ञानिक डा.कन्नौजिया का कहना है कि किसान जितने क्षेत्रफल में धान की रोपाई करना चाहते हैं, उसके दसवें हिस्से में नर्सरी डालें। नर्सरी न तो अधिक घनी हो और न अधिक विरली हो। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर खेत में धान रोपाई के लिए 35 से 40 किग्रा बीज की नर्सरी डालें तो पौधे...