सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिन विद्यालयों को नई मान्यता प्राप्त हुई है और जिन्होंने अभी तक यू-डायस कोड के लिए आवेदन नहीं किया है वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र आवेदन करें। भारत सरकार द्वारा यू-डायस पोर्टल पर नवीन यू-डायस कोड आवंटन व स्कूल कैटेगरी अपडेशन की सुविधा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा पुनः सक्रिय कर दी गई है। ऐसे में संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। दोनों प्रकार की कार्रवाई 30 मई तक हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए। यह जानकारी बीएसए शैलेश कुमार ने दी।बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों के लिए जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि नवीन यू-डायस कोड के लिए आवेदन करते...