अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 30 मई 2026 को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में मध्य विद्यालय घीवहा में भी मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर विशेष बैठक होगी। प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास, अनुशासन, स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से समय पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 30 मई को मुंगेर के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी यह भी पढ़ें- प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 30 को यह ...