आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सत्यविजय राय ने बार के अध्यक्ष और मंत्री को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन का कार्यकाल एक माह पूर्व समाप्त हो गया है। जबकि अभी तक वार्षिक चुनाव नहीं कराया जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ उप्र के सचिव ने 30 मई को अपराह्न ढाई बजे बार काउंसिल ऑफ उप्र प्रयागराज में सुनवाई की तिथि पर सभी प्रपत्रों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...