बोकारो, मई 28 -- श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से 30 मई को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला का स्थान और समय चास के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेला लगेगा। मेले में कुल 11 कंपनियां व नियोजनकर्ता हिस्सा लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां व शिक्षण संस्थान शामिल होंगे। इनमें सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो स्टील सिटी, एसआईएस लिमिटेड, चिन्मय विद्यालय, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, चास, दिनेश कंस्ट्रक्शन, अमित स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, नीड्स मैनपावर सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एनटीटीएफ व पावर मोटर्स, बोकारो शामिल है...