अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने रविवार को करिया चौक पर 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया है। हालांकि बाइक चालक भागने में सफल रहा है। थानेदार रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि गधाकट वार्ड संख्या 8 निवासी जनसर ऊर्फ जावेद अपे पत्नी को बाइक पर बैठा कर डिक्की में शराब लेकर सिकटी चौक से करिया चौक की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर करिया चौक पहुंच कर वाहन चेकिंग अभियान शुरु किया। यह भी पढ़ें- 30 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बाइक जब्त इस दौरान एक बाइक पर एक व्यक्ति अपने पीछे महिला को बैठाकर आ रहा था। पुलिस के द्वारा इशारा कर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बाइक को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस बल के द्वारा पिछ...