प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पीपलगांव झलवा और नसीरपुर सिलना में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को ढहा दिया। मौजा शाह पीपलगांव में पीडीए के प्रवर्तन दल ने 10 बीघा और नसीरपुर में 20 बीघा भूमि पर निर्माणों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। पीपलगांव में जयप्रकाश दुबे, विकास व अन्य ने लोगों को प्लॉट बेचे थे। नसीरपुर सिलना में केशव सिंह, इरफान, गुड्डू भूषा मुस्लिम, साद व अन्य ने प्लॉटिंग की थी। अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...