नोएडा, मार्च 20 -- दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव के पास शुक्रवार को एक गोवंश लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोरक्षकों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाइड्रा मशीन बुलाकर गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गोवंश को निकालने के लिए जेसीबी भी मंगाई गई थी। जिला गोरक्षक प्रमुख त्रिलोक गुर्जर ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। इसके बावजूद गोरक्षक पूरी निष्ठा के साथ मौके पर डटे रहे और गोवंश की जान बचाने में सफल रहे। उन्होंने प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जंगलों में खुले पड़े कुएं और बोरवेल के गड्ढों को भरने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पूर्...