लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।वनवासी कल्याण आश्रम, लोहरदगा के ग्राम विकास योजना अंतर्गत चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मंगलवार को सिलाई मशीन और प्रशिक्षण सर्टिफिकेट दिया गया। उन्हें सर्टिफिकेट ग्राम विकास आयाम के मार्गदर्शक कृपा प्रसाद सिंह, सुमन राय, रीता अग्रवाल और दीनदयाल शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। भारत सरकार खादी ग्रामोद्योग के माध्यम सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कार्य को पूरे जनजातीय क्षेत्र में करती है। वनवासी कल्याण आश्रम के ग्राम विकास आयाम के तहत पूरे जनजातीय आबादी वाले जिलों में इस प्रकार का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है।कृपा प्रसाद सिंह ने बताया कि इस नए सत्र में इस माह नवीन प्रशिक्षणार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। मई से अक्टूबर वाले सत्र के प्रशिक्षण...