30 पंचायतों के नहीं मिले अभिलेख, 600 आपत्तियां लंबित
कन्नौज, अप्रैल 22 -- कन्नौज। ग्राम पंचायतों के ऑडिट में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिले में करीब 30 पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अब तक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, जिसके चलते लगभग 600 ऑडिट आपत्तियां लंबित पड़ी हैं। इन लंबित प्रस्तरों में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।विकास भवन सभागार में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मामले को गंभीरता से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी तय समय सीमा के भीतर अभिलेख प्रस्तुत कर ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित सचिवों और वीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.