मधुबनी, अगस्त 19 -- मधुबनी। नवोदित कलाकारों के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का उद्घाटन मेयर अरुण राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेयर अरुण राय ने कहा कि मिथिला पेंटिंग सिर्फ कला नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी है और पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है। एक मैथिल होने के नाते हमें अपनी इस समृद्ध परंपरा की जानकारी रखनी चाहिए। आज देश-दुनिया में मिथिला पेंटिंग को लेकर बढ़ती रुचि कलाकारों के बेहतर भविष्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस कला को वैश्विक पहचान मिल रही है। यह भी पढ़ें- 'हस्तशिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम' की त्रिदिवसीय कार्यशाला ऐसे में नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण के साथ मंच और अवसर देना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...