30 दिन वाले एसएमएस व वॉयस कॉल प्लान उपलब्ध कराने होंगे
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दूरसंचार कंपनियों को 30 दिन या उससे कम अवधि के लिए सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाले रिचार्ज प्लान लाने होंगे। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पष्ट किया है कि कंपनियों को अवधि के अनुरूप केवल वॉयस और एसएमएस वाले प्लान का विकल्प ग्राहकों को देना होगा। साथ ही, इन प्लान से जुड़े शुल्कों की दरों में उचित कमी करनी होगी। ट्राई की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कंपनियों को ऐसा वॉयस और एसएमएस प्लान उपलब्ध कराने होगा जिसकी वैधता हर महीने उसी तारीख को नवीनीकृत हो। यदि किसी महीने में वह तारीख उपलब्ध नहीं है तो उस महीने की आखिरी तारीख को प्लान का नवीनीकरण किया जाएगा। नए नियमों से कम आय वाले उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार रिचार्ज चुनने के अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे उन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.