नई दिल्ली, मई 19 -- देश की मोटरसाइकिल सेगमेंट में किन मॉडल का दबदबा है इसकी लिस्ट सामने आ गए हैं। दरअसल, अप्रैल 2026 जिन 10 मोटरसाइकिल को सबसे ज्यादा खरीदा गया उसमें हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर नंबर-1 रही। भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल्स को अप्रैल 2026 में साल-दर-साल (YoY) के आधार पर मजबूत ग्रोथ मिली। इन मोटरसाइकिल्स की कुल बिक्री 9,22,357 यूनिट रही, जो अप्रैल 2025 में बिकी 6,95,367 यूनिट से ज्यादा है। यानी 2,26,990 यूनिस की वॉल्यूम ग्रोथ हुई और कुल YoY ग्रोथ 32.64% रही। हीरो स्प्लेंडर रेंज ने अप्रैल 2026 में 3,09,131 यूनिट की बिक्री के साथ चार्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा। पिछले साल अप्रैल में बिकी 1,97,893 यूनिट की तुलना में स्प्लेंडर ने 56.21% की अच्छी ग्रोथ दर्ज की, जिसमें 1.11 लाख से ज्यादा यूनिट की वॉल्यूम बढ़त हुई। टॉप...