प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज। प्रयागराज में बहुप्रतीक्षित एक्स्ट्रा डोज पिलर वाले सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। मलाक हरहर से स्टेनली रोड, कलश चौराहे तक 9.9 किमी का ब्रिज 25 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। पांच फीसदी बचे शेष कार्य में गंगा के हिस्से पर पिलरों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए सिर्फ दो पिलर का ही कार्य बचा है। इसके पूरा होते ही दक्षिण कोरिया की कंसल्टेंट कंपनी दोहवा पूरे ब्रिज की मजबूती को परखने के लिए आएगी। गंगा पर कुल 860 मीटर में पांच एक्स्ट्रा डोज पिलर का निर्माण किया गया है। जिसमें से तीन पिलर को जोड़ने का कार्य बीस अगस्त को पूरा हो चुका है। जबकि 30 मीटर लंबाई का एक अतिरिक्त बैलेंस स्लैब का कार्य भी पूरा हो गया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में ब्रिज की कंसल्टेंट कंपनी पुल की गुणवत्ता व मजबूती...