औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। न्यायालय ने गिरफ्तारी से बच रहे तीन आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा जारी कर 30 दिनों के भीतर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में पेश न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/जेएम औरैया न्यायालय ने बताया कि कौशल किशोर पुत्र रमेशचंद्र, रामनरेश पुत्र हृदयराम और प्रांशु पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला भगत, थाना अछल्दा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पूर्व में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे, लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिल सके। न्यायालय को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिप रहे हैं। इसके बाद बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी कर तीनों को 11 फरवरी 2026 से 30 दिन के भीतर न्या...