वैशाली, मई 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली जिले के सोनपुर से 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। बिहार सरकार की सबका सम्मान, जीवन आसान और प्रशासन आपके द्वार पहल के तहत इस कार्यक्रम का आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग पंचायत में मौजूद थे। यहां मंच से सीएम ने एक बार फिर अफसरों को चेताया है कि इस कार्यक्रम का मकसद आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है। अगर इनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में किसी भी अफसर ने 30 दिन तक कोई आदेश पारित नहीं किया तो उनपर ऐक्शन लिया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोनपुर की डुमरी बुजुर्ग पंचायत में जन सहयोग शिविर का उद्धाटन और सहयोग पोर्टल को लॉन्च करने के बाद कहा कि नीतीश और मोदी के हर सपनों को साकार करने के लिए सरकार काम कर रही है। सहयोग...