सहारनपुर, फरवरी 18 -- नगर निगम सहारनपुर के पशु कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत महानगर में चलाए जा रहे एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान के पहले चरण में शुरुआती 30 दिनों में शहर के सात प्रमुख वार्डों को कवर करते हुए 5,347 कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अभियान का शुभारंभ नौ जनवरी को महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा वार्ड 40 से किया गया था। नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश को रेबीज मुक्त बनाना और कुत्तों से होने वाली रेबीज जनित मौतों को शून्य पर लाना है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रदेश का पहला महानगर है, जहां इस कार्यक्रम के तहत पांच टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.