30 दिनों में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद डाली यह बाइक, बिक्री में बनी नंबर-1; एक्टिवा, शाइन, पल्सर भी पीछे
नई दिल्ली, मई 17 -- भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 3,09,131 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 56.21 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 1,97,893 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर्स की बिक्री के बारे में विस्तार से।एक्टिवा की रफ्तार बरकरार बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा का जलवा रहा। एक्टिवा ने इस दौरान 13.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,20,774 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.