मुंगेर, अगस्त 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करना और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुगम व पारदर्शी बनाना है। मुंगेर समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह भी पढ़ें- छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लॉन्च हुआ 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल', 2...