रांची, जून 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। दड़दाग नीचे टोला स्थित मास्टर कॉलोनी में महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने 30 दिनों के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हुंदुर निवासी संदीप करमाली और अरुण करमाली शामिल हैं। 9 मई को वीणा देवी के गले से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से गलाया हुआ करीब सात ग्राम सोना, सोना गलाने की मशीन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कांड के उद्भेदन में थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान...