गाजीपुर, सितम्बर 26 -- गाजीपुर। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं अभिरुचि विकसित करने तथा विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 11 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...