नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल। टीबी नंबर के प्रतिबंधित टैक्सी वाहनों के खिलाफ रविवार को माल रोड क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाया। तल्लीताल एसओ मनोज नयाल ने बताया कि अभियान के दौरान 30 टैक्सी बाइकों और चौपहिया वाहनों का चालान किया गया। बताया कि शहर में टीबी नंबर के टैक्सी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद जो चालक अपने वाहनों को ला रहे हैं, उनपर कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- नगर निगम की पार्किंग में होंगे वाहन पार्क यह भी पढ़ें- यात्रियों को ले जा रहे दो प्राइवेट वाहनो का 24 हजार रुपए का चालान काटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...