साहिबगंज, जून 24 -- मंडरो।मिर्जाचौकी रेलवे फाटक स्थित शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।कार्यक्रम को लेकर हनुमान मंदिर पूजा समिति के सदस्यों ने बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की। समिति के अनुसार 30 जून से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विधिवत प्रारंभ होगा,जिसमें पूजा-पाठ,वैदिक मंत्रोच्चार तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने,श्रद्धालुओं के बैठने,प्रसाद वितरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।समिति के सदस्यों ने बताया कि 1 जुलाई को भगवान शनिदेव की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा इसके बाद विधि-विधान एवं वैदिक रीति से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई ज...