रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले एन्यूमरेशन फेज में मतदाताओं से किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे, जिसे भरकर मतदाता बीएलओ को जमा करेंगे। एक प्रति रिसीविंग के रूप में मतदाता को वापस दी जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि राज्य से बाहर रह रहे प्रवासी श्रमिक, छात्र एवं अन्य अनुपस्थित मतदाताओं के लिए परिवार का कोई वयस्क सदस्य ईसीआईनेट पोर्टल अथवा बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र प्राप्त कर ऑनलाइन जमा कर सकता है। यह भी पढ़ें- म...