30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने से मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट
धनबाद, मई 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में होल्डिंग टैक्स देने वाले लोगों को नगर निगम राहत देने वाला है। 30 जून तक पूरे साल का होल्डिंग टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं महिला, ट्रांसजेंडर, आर्मी मैन और वरिष्ठ नागरिक को अतिरिक्त पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं सूडा की वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर अलग से पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। सरकार की योजना के तहत एक टैक्स देने वाला व्यक्ति अधिकतम 15 प्रतिशत तक छूट हासिल कर सकता है। धनबाद नगर निगम की ओर से जारी सूचना में वित्तीय वर्ष-2026-27 का टैक्स एक साथ 30 जून से पहले जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं 30 जून के बाद प्रॉपर्टी टैक्स देने पर एक प्रतिशत प्रति माह की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा। यह छूट केवल आवासीय भवनों के होल्डिंग टैक्स में दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.