गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स के समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष छूट योजना लागू की है। योजना के तहत एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। नगर परिषद के अनुसार इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब केवल छह दिन शेष हैं। शहरवासी 30 जून तक अपने होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान कर निर्धारित छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद यह छूट योजना समाप्त हो जाएगी और कर का भुगतान सामान्य दरों पर करना होगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द अग्रवाल ने सभी होल्डिंग धारकों से समय रहते कर जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर कर भुगतान से नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं नगर परिषद को शहर में आध...