भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी मेधा सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसको लेकर विवि की डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी प्राचार्य 30 जून तक नामांकन हर हाल में सुनिश्चित करें। इसकी वजह है कि कॉलेजों में एक जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर देनी है। अब ऑनस्पॉट नामांकन के बारे में विवि से कोई सूचना नहीं दी गई है। इस कारण पहली और दूसरी मेधा सूची में जिन लोगों का नाम नहीं आया है, वे लोग असमंजस की स्थिति में हैं। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाएं, साथ ही प्रत्येक नामांकित विद्यार्थी का विवरण समर्थ पोर्टल पर प्रत्येक कार्यदिवस में एडमिशन ग्रांटे...