लखीमपुरखीरी, जून 25 -- शहर की बिजली सप्लाई तीस जून तक लगातार चार घंटे गुल रहेगी। सुबह के समय चार घंटा बिजली गुल होने से नयी बस्ती और गढ़ी पावर हाउस के इलाके प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग के ईई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड से मेला मैदान तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है। इसके चलते बिजली लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते 27 जून से 30 जून तक सुबह चार घंटे बिजली गुल रहेगी। इसमें नयी बस्ती पावर हाउस के नयी बस्ती, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, राजापुर और गढ़ी पावर हाउस के संकटा देवी रोड, मेला मैदान रोड सहित फीडर नंबर सात के इलाकों में सुबह चार बजे से आठ बजे तक बिजली कटौती रहेगी。

बिजली कटौती की समस्या गढ़ी, नई बस्ती पावर हाउस में घंटों कटौती, लाइन में लग रही आग गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली सप्लाई को लेकर लोग बेहाल है। लोड बढ़ने से ट...