गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। सोमवार से आगामी 30 जून तक पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक विशेष ऋण (लोन) मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शहर के छोटे कारोबारियों और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को आर्थिक सहारा देकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करना है। पात्र वेंडर्स इस निर्धारित अवधि में आवेदन कर ऋण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम मानेसर के जिला परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आईएमटी सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय में इस पीएम स्वनिधि ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक लग...