बोकारो, जून 26 -- केंद्र प्रायोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में विद्यालय स्तरीय सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाना तथा जिले में शत-प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करना है। जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय एवं गांव-टोला स्तर पर जन चेतना केंद्र और साक्षरता केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसके लिए जिला संसाधन समूह, बीपीओ, बीआरपी और सीआरपी की सहायता से विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी असाक्षर व्यक्तियों और स्वयंसेवी शिक्षकों की पहचान कर उनकी जानका...