नोएडा, जून 28 -- ग्रेटर नोएडा। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 मई से शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक पंजीकरण का मौका यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों की 73 कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, CSAS पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...