देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स जमा करने पर देवघर नगर निगम के होल्डिंग धारकों को 5 से 15 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसके बाद प्रत्येक तिमाही का 1 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान ली जाएगी।

ट्रेड लाईसेंस और बकाया टैक्स इस बात की जानकारी देते हुए देवघर नगर निगम में राजस्व वसूली करने वाली एजेंसी एसपीएस के टीम लीडर मोहित मिश्रा ने कहा कि देवघर नगर निगम क्षेत्र में ट्रेड लाईसेंस की संख्या 9 हजार है। जिनमें 3700 ऐसे अनुज्ञप्ति धारक हैं, जिन्होंने अबतक अपने ट्रेड लाईसेंस को रेनुअल नहीं कराया है। ऐसे अनुज्ञप्ति धारकों को चिन्हित कर नोटिस देने की प्रक्रिया की जा रही है।

स्व मूल्यांकन पत्र और कानूनी कार्रवाई उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वैसे होल्डिंग धारक जिन...