30 जून तक चलेगा खेत बचाओ अभियान
भागलपुर, जून 2 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी "खेत बचाओ अभियान" के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज द्वारा मंगलवार को प्रखंड बहादुरगंज के गांगी पंचायत एवं कोचाधामन के हिम्मतनगर पंचायत में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि मिट्टी केवल खेती का माध्यम नहीं, बल्कि कृषि उत्पादन की मूल आधारशिला है। यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.