चतरा, जून 27 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इसके बावजूद जिले के हजारों विद्यार्थियों का अपार आईडी अब तक नहीं बन सका है। शिक्षा विभाग शेष विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहा है। जिले में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों की कुल संख्या दो लाख 22 हजार 75 है। इनमें से अब तक लगभग एक लाख 65 हजार विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जा चुका है, जबकि शेष विद्यार्थियों का पंजीकरण कार्य जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले दस दिनों में दो हजार से अधिक नए विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- 32% छात्रों का नहीं बन पाया है अपार आईडी अप...