सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह 30 जून प्रस्तावित है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के मद्देनज़र विश्वविद्यालय में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मंगलवार को हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चर्चा की गई। कुलपति प्रो.कविता शाह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह को विशेष बनाने के लिए एवं छात्रों में नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से 18 जून से 22 जून तक दीक्षांत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमो...