पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ गैर अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षक प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 22 जून को गैर अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक वोटर का वोटर लिस्ट और वोटर लिस्ट में हुए सुधार की सूची जारी की गई। वहीं 23 जून को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित किया जायेगा। 24 जून को शिक्षक प्रतिनिधि के पद के उम्मीदवार नामांकन पर्चा भरेंगे और उम्मीदवारों की सूची विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दी जायेगी। 25 जून को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जबकि 30 जून को शिक्षक प्रतिनिधियों के चुनाव होंगें और रिजल्ट भी घोषित कर दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- 30 जून को होगा गैर अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक प्रतिनिधियों का चुनाव यह भी पढ़ें- 4 से 10 जुलाई तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन...