बरेली, जून 28 -- सीएम योगी आदित्यनाथ 30 जून को बरेली आएंगे। शनिवार को सीएम के कार्यक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद से प्रशानिक अमले में हड़कम्प मच गया। मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम शनिवार को अधिकारियों को मिला उसमें सिर्फ दो समीक्षा बैठक शामिल है। जनसभा को लेकर संशय बरकरार है। वहीं सीएम के कार्यक्रम के साथ ही सर्किट हाउस का रंग रोगना शनिवार को शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जो कार्यक्रम मिला है उसमें 30 जून की दोपहर 12:30 बजे सीएम बरेली पहुंचेगें। यहां पर पर सर्किट हाउस में वो पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना और मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। सर्किट हाउस में दोनों बैठकें होंगी। यह भी पढ़ें- 30 जून को बरेली आएंगे मुख्यमंत्री करेंगे दो समीक्षा बैठक अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जनसभा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है और इन दो ब...