प्रयागराज, जून 25 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा गुरुवार को संगम सभागार में तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पांच साल से अधिक पुराने वादो व पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जून माह तक अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तीन वर्ष से अधिक लंबित वादों और राजस्व से सम्बंधित अन्य प्रकरणों को भी शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने म्यूटेशन से सम्बंधित समयसीमा के उपरांत लंबित सभी मामलों को 30 जून तक निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए है। कहा कि इसके बाद मामले रहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस रैंकिंग नीचे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए है। इस...