30 जुलाई से शुरू होगी किन्रर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश
किन्नौर, जुलाई 28 -- सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि यात्रा की अवधि मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।रोज 375 श्रद्धालुओं को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति जिला प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण आज 28 जुलाई से शुरू हो गया है, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से होगा। प्रतिदिन 375 श्रद्धालु ही यात्रा कर सकेंगे। इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन और 75 श्रद्धालुओं के लिए एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, किन्नौर के माध्यम से स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। यात्रा केवल तंगलिंग-मेलिंग खट्टा-गुफा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.