सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा को लेकर डिब्रुगढ़ से चलकर गोमती नगर व गोमती नगर से चलकर डिब्रुगढ़ को जाने वाली ट्रेन नंबर 15949/15950 अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 30 जनवरी से किया जाएगा। बताया गया कि ट्रेन नंबर 15949 डिब्रुगढ़ से चलकर गोमती नगर को जाने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रुगढ़ से रात के 9 बजे प्रस्थान करेगी और गोमती नगर दोपहर के 1.30 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन नंबर 15950 गोमती नगर से चलकर डिब्रुगढ़ को जाने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमती नगर से शाम को 6.40 बजे प्रस्थान करेगी और डिब्रुगढ़ दोपहर के 12.40 बजे पहुंचेगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.