मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट की ओर से मा पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एव शिवकथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। महोत्सव 30 जनवरी 2026 से 3 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। बैठक एवरग्रीन कंपाउंड में अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल के द्वारा की गई, जिसमें कलशयात्रा एव शिव कथा महोत्सव को लेकर विचार विर्मश किया गया। संचालन महामंत्री राजीव अग्रवाल मल्लू ने किया। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव,दिनेश अग्रवाल, वरुण नरेश सक्सेना ,अवनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...