लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने 15 दिसंबर से अपनी मांगों के समर्थन में की जा रही हड़ताल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। आशा वर्कर्स यूनियन ने 30 जनवरी को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को देने की बात कही। सभी आशाओं ने एक ही स्वर में कहा हमारा एक ही नारा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान संगीता, सुशीला, सुगरावती, शकुंतला, बसंती, बिट्टा देवी, लालती, लाल परी, सुनीता सहित तमाम आशाऐं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...