पटना, जून 21 -- लालू यादव के बड़े तेज प्रताप यादव और आकाश यादव के बीच विवाद तूल पकड़ चुका है। जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव और आकाश यादव दोनों ने ही थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की जा रही थी तो वहीं आकाश यादव का कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान को खतरा है। आकाश यादव ने कहा है कि अनुष्का यादव अब इस मामले में मानवाधिकार आयोग जाएंगी। आकाश यादव ने कहा कि हम जांच के दौरान यह भी बताएंगे कि 30 जनवरी और 26 अप्रैल को क्या हुआ था। आकाश यादव ने मीडिया से बातचीत में कई सारी बातें कही हैं। आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि हमारा परिवार उनसे पैसों की डिमांड करता था या उन्हें ब्लैक...