मधेपुरा, मार्च 21 -- पुरैनी,संवाद सूत्र। प्रखंड के बीआरसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में वर्ग छह में 30 छात्राओं का नामांकन किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया विभागीय निर्देशानुसार शुरू कर दी गयी है। वार्डन श्वेता भारती ने बताया कि नामांकन फार्म विद्यालय के कार्यालय में उपलब्ध है। वैसे अभिभावक जो अपनी बच्ची का नामांकन वर्ग छह में कराना चाहते हैं वे कार्यालय से नामांकन फार्म लेकर उसे सही-सही भरकर वांछित कागजात के साथ विद्यालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। कक्षा छह में कोटिवार कुल 30 छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 30 अप्रैल तक ही नामांकन लिया जाएगा। बाद में नामांकन फार्म जमा करने वाले छात्राओं पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। नामांकन के लिए छात्राओं को आधार कार्ड की छाया प...