30 घंटे से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रमै फीडर में पिछले करीब 30 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत अम्हारा-मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर गेट के समीप लोगों ने फारबिसगंज-अम्हारा खवासपुर मुख्य मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बिजली न मिलने पर धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन का कारण इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग जलाकर बिजली विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि लगातार बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.