नई दिल्ली, जुलाई 29 -- यूपी के बुलंदशहर के भूतेश्वर मंदिर के पास उफनते नाले में बही 11 वर्षीय मासूम छात्रा चारु कश्यप का करीब 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रात भर प्रशासनिक अमला, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीमें तलाशी अभियान में जुटी रहीं, लेकिन मासूम का पता न चलने से परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा है। वहीं डीएम कुमार हर्ष ने नगर पालिका के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी। शासन ने इस मामले में नगर पालिका में तैनात दो सफाई निरीक्षक और दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। वहीं मासूम के साथ हुए हादसे से पूरे इलाके में गम और गहरी निराशा का माहौल है। छात्रा की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और नगर पालिका की टीमों द्वारा नाले से लेकर काली नदी का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलव...